फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Truck and cash looted after holding the driver hostage

चालक को बंधक बनाकर ट्रक व नकदी लूटी

Sat, 03 Apr 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Truck and cash looted after holding the driver hostage
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर ढाबे के पास ट्रक खड़ा करके सो रहे चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद चालक को कुछ दूर स्थित पोखरा के पास छोड़कर ट्रक, नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चालक ने किसी तरह वारदात की सूचना 112 नंबर पर दी। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस व सर्विलांस टीम प्रतापगढ़ रवाना हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ कस्बा से सात किमी दूर सुल्तानपुर की ओर संगम ढाबा पर खाली ट्रक खड़ा करके चालक जीतू प्रसाद केबिन में सो रहा था। गुरुवार की देर रात बदमाश ट्रक के पास पहुंचे और सीसे की बिडिंग निकालकर केबिन के अंदर घुसकर चालक को बंधक बना लिया। चालक के पास मौजूद 45 हजार की नकदी व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद बदमाश ट्रक चालक को कुछ दूर स्थित पोखरा के पास छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

चालक ने वारदात की सूचना किसी राहगीर के मोबाइल फोन से 112 नंबर पर दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ट्रक चालक को कोतवाली लेकर गई। ट्रक के मालिक गोंडा थाना नवाबगंज के इस्माइलपुर निवासी शैलेश सिंह ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। कहा है कि गिट्टी लादने के लिए चालक जीतू प्रसाद ट्रक लेकर घर से लिकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार रात लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर ढाबे के पास से ट्रक गायब हुआ है। चालक ने पोखरा के पास से ट्रक लूट की सूचना दी थी। ट्रक मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की तलाश की जा रही है।
जीपीएस सिस्टम से ट्रक का इंजन लॉक होने पर जिला प्रतापगढ़ क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास बदमाश ट्रक खड़ा करके फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक ढाबे से बदमाश ट्रक लेकर पहले लखनऊ की ओर चले फिर आगे यू टर्न लेकर अमेठी के जगदीशपुर पहुंचे और वहां से जामो व गौरीगंज होते हुए प्रतापगढ़ की ओर गए।

चालक जीतू से सूचना मिलने पर मालिक ने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से जानकारी की और ट्रक का इंजन लॉक कर दिया। पुलिस व सर्विलांस टीम ट्रक की बरामदगी व बदमाशों की तलाश में प्रतापगढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed