फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Troubled by illness, a middle-aged man committed suicide by jumping into a well.

Barabanki News: बीमारी से परेशान अधेड़ ने कुएं में कूदकर दी जान

Sat, 21 Oct 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Troubled by illness, a middle-aged man committed suicide by jumping into a well.
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सुबह बिस्तर पर नहीं मिलने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


हैदरगढ़ के मोहल्ला कोठी निवासी गप्फार (58) तीन साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। पुत्र मोनू ने बताया कि बीमारी से परेशान रहने के कारण पिता ने पहले भी एक एक बार कुआं में कूदने की कोशिश की थी, मगर बचा लिया गया था। सुबह बिस्तर से गायब होने पर खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान कुएं में शव मिला, यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकालकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन






तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में डूबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बगिया मजरे नौबस्ता निवासी मैकूलाल शुक्रवार की दोपहर बाद अपने बेटे सूरज के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान मैकूलाल का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। बदहवास पुत्र ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के मदद से शव की तलाश करवाई। तीन घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed