फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trouble due to vehicle coming in no entry in the city

शहर में नो इंट्री में वाहन आने से परेशानी

Mon, 10 Oct 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to vehicle coming in no entry in the city
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद का बढ़ता दायरा और बढ़ती आबादी के बाद शहर के हालात दिनों-दिन खराब होते जा रहे हैं। जिला मुख्यालय वाली पालिका परिषद नगर के विकास में सहयोग के मामले में बैकफुट पर है।
विज्ञापन

इतने बड़े शहर में ट्रांसपोर्ट नगर तो दूर, वेंडिग जोन व पार्किंग तक का इंतजाम नहीं है। कई बार कार्ययोजना बनी, मगर उस पर अमल नहीं हुआ। ऐसे में नो इंट्री में बड़े वाहन शहरवासियों की समस्या और बढ़ा रहे हैं। ठेले-खोमचे वालों ने शहर के फुटपाथ तक पर कब्जा कर रखा है। ऐेसे में त्योहारों पर डायवर्जन व्यवस्था के बाद लगने वाले जाम से निजात दिलाने में यातायात और स्थानीय पुलिस को पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में जहां साढ़े तीन लाख की आबादी निवास करती है। वहीं जिला मुख्यालय होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में वाहन यहां पहुंचते हैं। ऐसे में शहर के नाका, पल्हरी, लखपेड़ाबाग, देवा तिराहा और बस स्टेशन चौराहा के पास जाम के हालात पैदा होते है। स्थाई हल निकालने को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के फुटपाथ को एक फिट ऊंचा करने के साथ चौराहों को बांए और फ्री करने की कार्ययोजना तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी। इस कार्य के दौरान कई बिजली के खंभे भी हटाए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ शहर में वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल, ट्रांसपोर्ट नगर व वैकल्पिक मार्ग के रूप में लखनऊ अयोध्या हाईवे से जयपुरिया स्कूल से होकर बहराइच हाईवे पर स्थित शहाबपुर और असेनी से देवा और कुर्सी मार्ग का जोड़ने वाली सड़कों को फोरलेन करने का प्रस्ताव भी था। मगर, यह सब ठंडे बस्ते में पड़े हैं। ऐसे में त्योहारों पर वाहनों के डायवर्जन के बाद भी जाम की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।
नागेश्वरनाथ मंदिर से पल्हरी चौराहे को जोड़ने वाले मार्ग पर हमेशा माल वाहनों का जमावड़ा रहता है। वहीं हैदरगढ़ मार्ग पर मौरंग मंडी से हालात बेकाबू होते हैं। यहां तक कि पल्हरी चौराहे पर एक पेट्रोल पंप को लाभ पहुंचाने के लिए नो इंट्री में वाहनों को छूट दी जाती है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था आए दिन ध्वस्त होती है।

डीएम को भेजा प्रस्ताव
त्योहारों को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर डायवर्जन किया गया है। समस्या के स्थाई हल को लेकर कई प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए। मगर, नगर के विकास में पालिका परिषद का सहयोग न मिलने पर उन पर अमल नहीं हो सका। इस बार प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है। कार्ययोजना पर अमल हुआ तो शहर को जाम समस्या से निजात मिल जाएगी।
- पूर्णेंदु सिंह, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed