फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tributes paid to Sukhdev, Bhagat Singh, Rajguru on Sacrifice Day

Barabanki News: बलिदान दिवस पर सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Fri, 24 Mar 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Sukhdev, Bhagat Singh, Rajguru on Sacrifice Day
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


सूरतगंज क्षेत्र के अल्लापुर रानीमऊ गांव में स्थित सतचंडी मंदिर पर ग्राम प्रधान अर्चना शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रामनगर के सूबेदार पुरवा के रहने वाले शहीद राजनारायण सिंह की पुत्र वधु सरस्वती सिंह व लखनऊ के शहीद विश्वजीत शर्मा के पिता कृष्ण मुरारी को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व पुलिस महानिरीक्षक आरके राय ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के प्रति सम्मान का भाव हम सभी भारतवासियों के हृदय में विद्यमान है। वीर सपूतों के बलिदान की कहानी सुन कर पंडाल में बैठे सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार शर्मा ने किया। इसके साथ ही, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 181 लोगों की सेहत जांचकर उन्हें दवाएं दी गईं। इस मौके पर पूर्व अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा, सतीश कुमार विश्वकर्मा,ओम,प्रदीप कुमार,विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरौलीगौसपुर में भी बलिदान दिवस मनाया गया। शिक्षक रुद्र प्रताप पाण्डेय ने बच्चों को भगत सिंह के विषय में बताया। इस दौरान विद्यालय के छात्र राजा, राजन व दिव्यांशु ने सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के रूप में कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed