फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trees fell from the storm, two death including the girl's, one injured

आंधी से गिरे पेड़, बालिका समेत दो की मौत, एक घायल

Thu, 15 Jun 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 15 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trees fell from the storm, two death including the girl's, one injured
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की देर-शाम आंधी-बारिश आफत बन कर आई। पेड़ गिरने से एक बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं विद्युत पोल गिरने से करीब एक दर्जन गांवों की आपूर्ति बाधित रही। जबकि पेड़ व विद्युत पोल गिरने से कई मकान भी धराशाई हो गए।
विज्ञापन


आंधी-पानी से लोगों के छप्पर व तिरपाल व टिन-शेड तो छत पर लगे डिश एंटीना तक उड़ गए। कई जगह पर पेड़ व उसकी शाखाएं गिरने से रास्ता अवरुद्ध रहा।             
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर चंदूरा निवासी भगौती प्रासद मेंथा की पेराई कर रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर पहुंचा। इसी दौरान घर के सामने लगा नीम का पेड़ तेज आंधी के चलते उसके घर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ काटकर भगौती को बाहर निकाला गया। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी गांव के निवासी बब्लू अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ छप्पर के नीचे लेटा था। अचानक घर के सामने लगा नीम का पेड़ छप्पर पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर बब्लू की पुत्री प्राची की मौके पर मौत हो गई। वहीं बब्लू घायल हो गया।

गांव में दो मौतों के बाद मातम छा गया। सूचना पाकर सुबह राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। आंधी-बारिश से हुई क्षति का आकलन किया। इस संबंध में एसडीएम फतेहपुर संतोष कुमार सिंह का कहना है बालिका के परिजनों को दैवीय आपदा व मृतक किसान को दैवीय आपदा व किसान दुर्घटना योजना का लाभ दिया जाएगा।             
    
विद्युत पोल गिरे तो कहीं टूटे तार, टांसफार्मर भी फूंके            
तेज आंधी व बारिश से विद्युत पोल गिरने के साथ ही विद्युत तार टूटने व ट्रांसफार्मर जलने से एक दर्जन गांवों की बिजली रात भर गायब रही। फतेहपुर कस्बे में विद्युत तार टूटने के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। जिसके चलते रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

हालांकि सुबह 10 बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। निन्दूरा गांव में 3 विद्युत पोल टूट गए। जिसके बाद 6 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रामसनेहीघाट के भीतरपुर गांव के पास विद्युत पोल टूट गया। जिसके कारण कई गांवों की बिजली रात भर गुल रही। शहर में आंधी-बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।


आंधी के शांत होने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू की गई तो कई इलाकों की बिजली गुल रही। जिसे देर रात तक ठीक करने के बाद सप्लाई शुरू की गई। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता आर पी सिंह ने बताया कि तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था आई खामियों को दुरुस्त करने का काम तीव्र स्तर पर किया जा रहा है। अधिकांश गांवों की बाधित विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed