फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Treatment of food poisoning patients started on two CHCs

दो सीएचसी पर शुरु हुआ फूड प्वॉयजनिंग के शिकार मरीजों का इलाज

Sat, 28 Nov 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Treatment of food poisoning patients started on two CHCs
सूरतगंज (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के सेमराय गांव में दूषित खाना खाने से बीमार 54 लोगों में से 20 की हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में कैंप लगाकर इलाज कर रही हैं। देर रात सूरतगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी ने भी गांव पहुंच कर मरीजों का हाल जाना। इधर सीएचसी रामनगर में एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर ग्लूकोज चढ़ाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात एक शादी समारोह में दूषित खाना खाने से गांव के 54 लोग बीमार पड़ गए थे। गुरुवार को नौ साल की निहारिका की मौत के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सूरतगंज सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने फूड प्वॉइजनिंग की चपेट में आए लोगों का इलाज शुरू कर दिया लेकिन शुक्रवार को 20 लोगों की हालत में सुधार न होने पर गांव में कैम्प लगाया गया।
विज्ञापन

इलाज कर रहे डॉ. प्रदीप यादव ने शिखा (28), श्वेता सिंह (14), विनोद (40), इन्द्र कुमार (52), रोशन सिंह (20), उपेद्र सिंह (57), विशोक (15), जूली (33), सुशील सिंह (50) को सीएचसी रामनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रमन सिंह (12), अर्पित सिंह (9), पूर्णिमा सिंह (20), संध्या सिंह (23), हरिनाथ सिंह (73), शिव बक्स सिंह (40), सत्य प्रताप (32), अभय सिंह (26), अम्रता (18), सत्यम (18) व खुशबू (25) को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया। अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि फूड प्वॉइजनिंग के चपेट में आए सभी लोगों में उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत है। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार आ रहा है। एक स्वास्थ्य टीम गांव में भी कैम्प लगा कर इलाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed