{"_id":"673e3b4e24b8674fbb00c004","slug":"transportation-of-sand-without-auction-no-action-is-being-taken-barabanki-news-c-315-brp1007-128351-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिना नीलामी रेत की ढुलाई, नहीं हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिना नीलामी रेत की ढुलाई, नहीं हो रही कार्रवाई
Thu, 21 Nov 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबकी)। तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र में नहर की सफाई के नाम पर निकाली जा रही रेेत खनन की ढुलाई बिना नीलामी के हो रही है। खनन माफिया हर रोज अवैध परिवहन कर दर्जनों ट्रॉलियां बालू भरकर बेच रहे हैं। इससे राजस्व को लाखों की चपत लग रही है। शिकायत के बाद भी इसकी रोकथाम को लेकर सिंचाई विभाग व पुलिस के जिम्मेदार कार्रवाई को लेकर उदासीन बने हैं।
हैदरगढ़ कस्बे के निकट त्रिपुला के पास जौनपुर ब्रांच से निकली इन्हौना डीवाई नहर की सफाई का काम कराया जा रहा है। इसके लिए जेसीबी, पोकलैंड मशीनों को लगाया गया। यहां पर भारी मात्रा में रेत निकालकर किनारों पर लगाई गई है। नियमत: सफाई कार्य पूरा होने के बाद विभाग की ओर से रेत की नीलामी कराई जाती है, ताकि नहर को साफ करने में आने वाले खर्च की भरपाई हो सके। इसके बावजूद रोकथाम न होने से धंधेबाज नहरों की सफाई से निकली रेत का अवैध परिवहन कर अपनी जेब भरने में लगे हैं। शिकायत के बाद भी सफाई कराने वाले ठेकेदारों से लेकर सिंचाई विभाग व पुलिस के अधिकारी इस अवैध उठान की रोकथाम को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सहायक अभियंता शारदा सहायक खंड 41 केके चौहान ने बताया कि 1600 मीटर सिल्ट सफाई का टेंडर जारी किया गया है। नियम के तहत अफसरों के सत्यापन के बाद ही नहर से निकली बालू नीलाम होती है। इसके बिना बालू की अवैध उठान हो रही है तो, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।