{"_id":"58d6b6974f1c1bb6681a824b","slug":"transport-minister-seized-three-daggamar-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री ने तीन डग्गामार बसों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री ने तीन डग्गामार बसों को किया सीज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने की चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ ने शनिवार को पूरे दिन सभी रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया। उसके बाद रात को परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सफेदाबाद के पास लखनऊ आरएम कार्यालय के अधिकारियों के साथ सघन चेकिंग की। बसों की सुरक्षा व यात्रियों से यात्रा में होने वाली परेशानियों के बारे में पूछताछ की और जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान तीन डग्गामार बसों को सीज कर दिया। जिसमें से एक बस गोंडा से दिल्ली 70 सवारियों को लेकर जा रही थी। वहीं तीन रोडवेज बसों को भी चेक किया जिसमें से एसी रोडवेज बस में पानी की सुविधा न होने पर विभाग को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
एआरटीओ राजेश्वर यादव ने पुलिस व डिपो के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ रामनगर, फैजाबाद, लखनऊ, फतेहपुर व चिनहट रूट पर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। उसके बाद रात 9 बजे से परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह रोडवेज बसों व ओवर लोडिंग ट्रकों का निरीक्षण करने के लिए सफेदाबाद हाईवे पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने यहां पर कई बसों व ट्रकों को रोकवाकर जांच की। उनके साथ प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रवींद्र नायक, आरएम, एआरटीओ लखनऊ समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री द्वारा जायजा लेने की सूचना पर एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी संतोष सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।