फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Transformers kept in the open pose a danger to everyone

Barabanki News: सभी के लिए खतरा बन रहे खुले में रखे ट्रांसफार्मर

Sun, 01 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open pose a danger to everyone
बाराबंकी। पॉवर कार्पोरेशन ने खुले में ट्रांसफार्मर तो रख दिया लेकिन इनके चारों तरफ सुरक्षा का घेरा नहीं बनाया। जहां पर ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाई भी गई है वह भी देखरेख के अभाव में टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। खुले में रखे यह ट्रांसफार्मर बेजुबानों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों के लिए भी हादसों का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक कई बेजुबान मवेशियों की बिजली का करंट लगने से मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद विभागीय जिम्मेदार ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाने को लेकर उदासीन बने हैं। शहर में टीबी अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर की जाली तीन तरफ से टूट चुकी है। वर्षो पहले जाली लगाई गई थी लेकिन देखरेख के अभाव में जाली टूट गई और गायब हो गई। सिर्फ एक तरफ ही जाली बची है। लेकिन सड़क किनारे स्थित इस ट्रांसफार्मर की जाली टूटी होने से यह ट्रांसफार्मर बेजुबानों के लिए खतरा बने हैं।
विज्ञापन

हो चुकी एक मवेशी की मौत
फोटो- 9
सआदतगंज चौराहे के समीप रखे ट्रांसफार्मर के चारों ओर जाली नहीं लगाई गई है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी उदासीन बने हैं। इसके चलते ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का सबब बना ट्रांसफार्मर
फोटो- 13
मेलारायगंज में चमरही जाने वाले मार्ग पर बिना सुरक्षा जाली के ट्रांसफार्मर रखा गया है। बारिश के दिनों में इसके पास से गुजरने में राहगीरों को भी डर लगता है। दो माह पूर्व एक बछड़े की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।


स्कूल की बाउंड्रीवाल से सटा ट्रांसफार्मर
फोटो- 8
सैदनपुर में प्राथमिक विद्यालय की दीवार से सटा हुआ ट्रांसफार्मर भी बिना सुरक्षा जाल के रखा है। इसके उलझे तार नीचे तक फैले हैं। सपोर्ट देने के लिए तारों को एक डंडे से बांधा गया है। इससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed