{"_id":"690b9cf71fcdd6b44105b568","slug":"train-hits-bike-youth-saves-his-life-by-jumping-barabanki-news-c-315-1-brp1006-151246-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रेन ने बाइक को मारी टक्कर, कूदकर युवक ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रेन ने बाइक को मारी टक्कर, कूदकर युवक ने बचाई जान
Thu, 06 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। फाटक बंद रहने के बावजूद कुछ लोग बाइक झुकाकर क्रॉसिंग पार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने भी लापरवाही दिखाते हुए जैसे ही बाइक को फाटक के नीचे से निकालने की कोशिश की सामने से ट्रेन आ गई।
अचानक ट्रेन को देख युवक घबरा गया और बाइक छोड़ कर कूद गया। उसकी जान तो बच गई लेकिन बाइक के परखचे उड़ गए। बताया जाता है कि युवक को हल्की चोटें भी आई हैं मगर वह मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेलवे ने क्षतिग्रस्त बाइक को ट्रैक से हटाकर रेल और सड़क यातायात बहाल कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
(संवाद)