फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   train

दरियाबाद में ढाई घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

Sat, 22 Oct 2022 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
train
दरियाबाद (बाराबंकी)। अयोध्या कैंट से चलकर लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का पेंटो (क्रॉस वायर) शुक्रवार सुबह टूट गया। ट्रेन के क्रॉसिंग पर पहुंचते ही चिंगारी उठी और पेंटो टूट जाने से इंजन को बिजली सप्लाई मिलना बंद हो गई। इससे ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग पर ही खड़ी हो गई। तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान करीब ढाई घंटे ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

अयोध्या कैंट से चलकर लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर दरियाबाद रेलवे स्टेशन से लखनऊ से लिये रवाना हुई। स्टेशन से निकलते ही क्रॉसिंग के पास ही ट्रेन का पेंटो टूट गया जिस वजह से इंजन से डिब्बों को पावर की सप्लाई मिलना बंद हो गई। लोको पायलट की तमाम कोशिशों के बावजूद ट्रेन टस से मस नहीं हुई।
विज्ञापन

इससे ट्रेन में सवार यात्री काफी परेशान हो गए। वहीं सड़क मार्ग पर भी जाम लग जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच लोको पायलट ने ट्रेन में खराबी की सूचना स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार व कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक के दोनों तरफ टावर वैगन को लगाकर ट्रेन को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन करीब ढाई घंटे खड़ी रही। कड़ी मशक्कत के बाद पावर वैगन की सहायता से पेंटो (क्रॉस वायर) को दोबारा जोड़ा गया और ट्रेन को 10 बजकर 36 मिनट पर रवाना किया गया। ट्रेन के रवाना होने पर रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यातायात हुआ ठप
ट्रेन का पेंटो क्रॉसिंग पर टूट जाने के बाद सड़क व रेल ट्रैक दोनों मार्गों का यातायात ठप हो गया। इससे सड़क मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। वहीं ज्यादातर वाहन स्वामी दूसरे रास्ते से निकल गए। इस दौरान रेलवे यातायात भी ठप रहा। सियालदह एक्सप्रेस रुदौली, कोटा-पटना एक्सप्रेस बाराबंकी समेत फरक्का एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed