{"_id":"6a74179c92e631051e08bc45","slug":"tragic-accident-in-barabanki-siblings-die-after-being-buried-under-wall-debris-in-dariyabad-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: दरियाबाद में दीवार के मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: दरियाबाद में दीवार के मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत
Thu, 06 Aug 2026 10:41 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:41 AM IST
सार
बाराबंकी के दरियाबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं, कई बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के दरियाबाद क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना में एक पुरानी दीवार के ढह जाने से दो सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुलचप्पा कला गांव में हुआ, जहां बच्चे दैनिक क्रियाकलाप कर रहे थे।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरियाबाद के गुलचप्पा कला गांव में रविवार सुबह करीब सात बजे कलीम के मकान के पास स्थित एक पुरानी पक्की दीवार अचानक ढह गई। उस समय पांच बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
इस हादसे में मुस्लिम के सात वर्षीय पुत्र हुजैफा और 14 वर्षीय पुत्री हाजरा बानो की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सलमान के आठ वर्षीय पुत्र हस्सान, चार वर्षीय पुत्री हानिया और अब्दुल मन्ना का 14 वर्षीय पुत्र हन्नान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दरियाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बृजेंद्र उपाध्याय अपनी टीम के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुट गए। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
पारिवारिक संबंध: यह दुखद है कि मृतक और घायल बच्चे आपस में सगे भाई-बहन या चचेरे भाई-बहन हैं। मुस्लिम, सलमान और अब्दुल मन्नान सगे भाई हैं और उनके मकान एक-दूसरे के बगल में ही बने हुए हैं।