{"_id":"5a74ac7a4f1c1b514a8b71e1","slug":"traders-burnt-clothes-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टी बाजार के दुकानदारों ने जलाए कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टी बाजार के दुकानदारों ने जलाए कपड़े
Amarujala Bureau
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सट्टी बाजार नहीं लगाए देने से आक्रोशित पट्टी दुकानदारों ने रैली निकाली और सिविल लाइन तिराहे पर कपड़े जलाए। रैली गन्ना दफ्तर परिसर में पहुंच कर धरना में बदल गई। अगले सप्ताह पुरानी जगह पर दुकान नहीं लगाने दिए जाने पर पट्टी दुकानदारों ने आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को पट्टी दुकानदारों ने हर बार की तरह दुकानें लगाई थी। शहर कोतवाल व नगरपालिका परिषद के कर्मचारी पहुंच कर घंटाघर से चौकी तक लगी सट्टी बाजार की दुकानें हटवाने लगे। दुकानदारों ने विरोध किया तो एसडीएम पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार नहीं माने और आक्रोशित हो गए। अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पट्टी दुकानदार सामान समेट कर रिक्शा पर लादा और घंटाघर, निबलेट तिराहा होते हुए सिविल लाइंस तिराहा पहुंचे।
विज्ञापन
आक्रोशित दुकानदारों ने कपड़े जलाए और नारेबाजी की। इसके बाद दुकानदार गन्ना दफ्तर प्रांगण पहुंच कर धरना दिया। धरने में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को साप्ताहिक पट्टी दुकानदारों की दुकाने हटवाई तो पट्टी दुकानदार आत्मदाह करेंगे और इसका नगर पालिका व जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मोके पर सट्टी बाजार अध्यक्ष सगीर उल्लाह, सलमान, चंदन मिश्र, नबी अहमद, नंद किशोर, आसिफ कुरैसी, सोनू, मुईद, शाहिद, आबिद, दिनेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन