फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tractor-trolley flutter loaded with pilgrims, 24 injured

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 24 घायल

Wed, 05 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 05 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley flutter loaded with pilgrims, 24 injured
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
ज्वालामुखी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली समाने से आ रही कार को बचाने में पलट गयी। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार 24 श्रद्धालु घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जिसमें आधा दर्जन लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।    
विज्ञापन

  
खेमापुर थाना टिकैतनगर के रमेश वर्मा के ट्रैक्टर से बुधवार को गांव से श्रद्धालु से भरी ट्रॉली अमबौर के ज्वालामुखी मंदिर जा रही थी। महमदाबाद तिराहे पर तेज रफ्तार कार को बचाने में अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। जिसमें सवार 24 श्रद्धालु दब गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को निकालकर स्थानीय पीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां पर उपचार नहीं मिलने से सभी घायलों को सिरालीगौसपुर के चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर गंभीर रूप से घायल नैना, कुलदीप, सुमन, लक्ष्मी, काली प्रसाद, मुटूरू, अनूप को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसके अलावा चन्द्र कला, ज्योति, मोहनी, ललित, सूरज, माधुरी, सुन्दारा ,चन्दन, शीला देवी, अभिषेक, कांति, अवनीश, अभिषेक आदि का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि करीब पांच लोगों को मामूली चोट आने से वह घर चले गए। मौके पर मौजूद अतुल वर्मा व डॉक्टर जगदीश की टीम घायलों का इलाज कर रही है। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी आशुतोष दुबे व तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने घायलों का हाल चाल पूछा तथा डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed