{"_id":"640cd86b4546d3b4a603ce57","slug":"tractor-replacement-sho-line-spot-barabanki-news-c-13-1-124375-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रैक्टर बदलवाने वाला एसएचओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रैक्टर बदलवाने वाला एसएचओ लाइन हाजिर
Sun, 12 Mar 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को थाने से गायब कर दूसरा ट्रैक्टर खड़ा करवाने वाले मोहम्मदपुर के एसएचओ को एसपी ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मोहम्मदपुर खाला में दूसरा एसएचओ तैनात कर दिया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ शव रखकर प्रदर्शन किया था।
मोहम्मदपुर खाला में सोमवार को सड़क पार कर रहे यहीं के संदीप कुमार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ट्रैक्टर को पकड़कर मोहम्मदपुर खाला थाने ले आई। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव मंगलवार को पहुंचा तो ग्रामीणों ने थाने में दूसरा ट्रैक्टर खड़ा पाया।
इससे नाराज ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि एसएचओ धीरज कुमार सिंह की शह पर ऐसा हुआ। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। शनिवार को एसपी ने एसएचओ धीरज कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने एएचटीयू प्रभारी अशोक कुमार सिंह को मोहम्मदपुर खाला का नया एसएचओ बनाया है।
विज्ञापन
उधर, असंद्रा व लोनीकटरा के थाना प्रभारी भी शनिवार को बदल गए हैं। असंद्रा एसएचओ नितेश कुुुमार श्रीवास्तव का तबादला लखनऊ जनपद में हो जाने से लोनीकटरा के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह को असंद्रा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अनिल सिंह को लोनीकटरा का नया एसएचओ बनाया गया है।