{"_id":"6341cf2383fd561c02619bff","slug":"torn-sheets-on-the-bed-cmo-furious-after-seeing-the-mess-in-the-ward-barabanki-news-lko651974267","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड पर फटी चादर, वार्ड में गंदगी देख भड़के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड पर फटी चादर, वार्ड में गंदगी देख भड़के सीएमओ
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बेड पर फटी चादर और वार्ड समेत अस्पताल परिसर में फैली गंदगी देख भड़के सीएमओ ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही चेताया कि यदि तत्काल इसमें सुधार नहीं लाया गया तो दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का औचक निरीक्षण कर रहे थे।
सौ बेड क्षमता के संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने सीएमओ सुबह 11 बजे करीब अस्पताल परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्हें इमरजेंसी वार्ड में बेडों पर गंदी व फटी हुई चादर बिछी दिखी। इससे नाराज सीएमओ ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल इसे बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने बेड पर भर्ती बरौलिया की कौशल्या देवी का परीक्षण भी आला लगाकर करने के बाद उन्हें अस्पताल से मिल रही इलाज सुविधा के बारे में पूछा।
इसके बाद उन्होंने एक्सरे कक्ष, स्टोर रूम व पैथालॉजी केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश भी दिया। ओपीडी कक्ष के निरीक्षण में डॉ धर्मेंद्र गुप्ता कंधे पर बैग टांगे लाल रंग की टी शर्ट व चप्पल पहन कर मरीजों को देखते मिले। इस पर भी नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने ओपीडी कक्ष में निर्धारित ड्रेस कोड के साथ ही मरीजों को देखने के लिए कहा।
विज्ञापन
सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने जब प्रसव सुविधा के संबंध जानकारी प्राप्त की तो सामने आया कि सीजेरियन तो दूर सामान्य प्रसव भी लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो रहे हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से प्रसव सुविधाओं में सुधार लाने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक व महिला डॉक्टरों को दिया।
बंद हो परिसर में बाहरी वाहनों का प्रवेश
निरीक्षण के दौरान परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने मौके पर मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह को निर्देशित किया कि परिसर के अंदर एंबुलेंस के अतिरिक्त कोई भी वाहन खड़ा न किया जाए। इसके लिए चैनल गेट लगाकर निगरानी बरती जाए। इसके बाद पीएचसी सैदनपुर के निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ ने यहां मौजूद एएनएम सरला देवी के कार्यों की सराहना भी की।