फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Toppers given away prizes

एक मंच पर सम्मानित मेधावियों ने खूब बटोरीं तालियां

Thu, 03 May 2018 11:52 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 03 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Toppers given away prizes
पुरस्कार वितरण - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज का ऑडीटोरियम में गुरुवार को प्रदेश के टॉपरों की सफलता का गवाह बना। श्रेष्ठता सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले जिले के 14 टॉपर जैैसे ही मंच पर पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों में उन्हें हाथों-हाथ लिया। सम्मान से गदगद मेधावी बोले कि आपस में ज्ञान बांटकर जिले का नाम फिर रोशन करेंगे। मौका था माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मेधा अलंकरण समारोह का।         

विज्ञापन



ऑडीटोरियम पहुंचे विधायक शरद अवस्थी, साकेंद्र वर्मा और बैजनाथ रावत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद प्रियंका सिंह रावत ने मौजूद छात्र-छात्राओं से उनका लक्ष्य पूछा, किसी ने डॉक्टर, किसी ने इंजीनियर तो किसी ने सिविल सर्विस में जाने की इच्छा जताई। सांसद ने सभी को अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए संकल्पित किया जिससे मेधावियों में जोश भर गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिस्थिति जैसी भी हो लक्ष्य से भटकना नहीं, सब कुछ चोरी हो सकता है लेकिन ज्ञान वह अभिनव धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। विधायक शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत व साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि सरकार ने बच्चों की कठिन परीक्षा ली, जिसमें वह पास होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने स्कूल संचालक, शिक्षक व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशीष पाठक द्वारा किया गया। उसके बाद सांसद, विधायक व जिलाधिकारी व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सभी मेधावियों को ट्रॉफी, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed