{"_id":"5aeca76f4f1c1b5c098b813a","slug":"toppers-gifted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों की पढ़ाई में रुकावट नहीं देंगे: राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों की पढ़ाई में रुकावट नहीं देंगे: राजभर
Amarujala Bureau
Updated Sat, 05 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
परिवारवालों में हर्ष
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि मेधावियों की पढ़ाई किसी प्रकार की रुकावट बसपा नहीं आने देगी। यदि इनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा आती है तो बसपा पूरी मदद करेगी। यह बातें उन्होंने लखपेड़ाबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में मेधावियों को सम्मानित करते हुए कही।
विज्ञापन
इससे पूर्व वह कांशीराम कालोनी स्थित टापर आकाश मौर्य के आवास पहुंचे और उसे सम्मानित करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान मेधावी शिवानी यादव, नीलिमा यादव, अनराग मौर्या, प्रियंका गौतम, रोली गौतम को सम्मानित किया।
विज्ञापन