फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Took oath of voting in Rally

मतदान की शपथ के साथ निकाली जागरूकता रैली

Thu, 25 Jan 2018 11:55 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 25 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Took oath of voting in Rally
वोट डालने की अपील - फोटो : अमर उजाला

शहर से लेकर गांव तक राष्ट्रीय मतदाता दिवस की धूम रही। कॉलेजों में बच्चों ने मतदान की शपथ लेने के साथ ही जागरूकता रैली निकाली। इतना ही नही सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया।  शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में डीएम अखिलेश तिवारी ने स्कूली छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


उसके बाद विभिन्न स्कूल के बच्चों ने हाथो में बैनर व मतदाता जागरूकता के स्लोगन वाली तख्तियों के साथ जागरूकता रैली निकली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. ऊषा चौधरी ने सभी प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं तथा छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई।
विज्ञापन


श्री गंगा मेमारियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डा. अंजनी सिंह ने महाविद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पायनियर इंटर कॉलेज लखपेडाबाग में प्रधानाचार्य रेखा मिश्रा ने छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदान की शपथ दिलाई। महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ला ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाई तो कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरूक से जुडे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 


हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार जीजीआईसी से स्कूली बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़, सरस्वती विद्या मंदिर ,रानी लक्ष्मीबाई सहित कस्बा के अन्य कई स्कूलो के बच्चे मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed