{"_id":"61d1fa83abcc8f405c5980a9","slug":"toll-workers-caught-the-ambulance-carrying-the-ride-barabanki-news-lko6116972123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी ढो रही एंबुलेंस को टोल कर्मियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी ढो रही एंबुलेंस को टोल कर्मियों ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए लगाई गईं स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस अब सवारियां ढो रही हैं। इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारी भी बेपरवाह बने हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला क्षेत्र के शहाबपुर में सामने आया है। अपने को फंसता देख चालक एंबुलेंस छोड़ कर भाग गया। हालांकि टोल कर्मियों ने एंबुलेंस को पुलिस के हवाले कर दिया है।
रविवार को शाहबपुर टोल प्लाजा पर एक एंबुलेंस सवारियों को ले जाते हुए कैमरे में कैद हुई। जब यह पूछा गया कि क्या एंबुलेंस में चढ़ रहे लोग मेडिकल स्टॉफ के हैं तो एंबुलेंस ड्राइवर सकपका गया और कोई जवाब नहीं दे सका। एंबुलेंस का पंजीकरण गोरखपुर जिले में होना बताया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार इस तरह सवारियां लेकर जाते हुए एंबुलेंस को पकड़ा जा चुका है।
टोल इंचार्ज अभिषेक मिश्रा ने बताया कि आए दिन हूटर लगी गाड़ियां व फर्जी सचिवालय पास लगी गाड़ियां निकलने का प्रयास करती हैं। जांच के बाद ही उन्हें छोड़ा जाता है। वहीं टोल प्लाजा मैनेजर सैय्यद आलम ने बताया कि बाराबंकी से बहराइच जा रही एंबुलेंस (यूपी 53 सीटी 0719) हूटर बजाते हुये निकल रही थी। टोल कर्मचारियों ने शक होने पर रोक कर पूछताछ करनी चाही तो चालक वाहन से कूदकर भाग गया। पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस को मसौली थाने पर भेज दिया गया है।