{"_id":"8121f6a92db001b73557b73a0cacf679","slug":"toilet-has-been-made-of-poor-brick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया ईंट से बना दिए टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया ईंट से बना दिए टॉयलेट
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पूर्व कई शौचालय भरभरा कर गिर भी चुके हैं। उसके बाद भी निर्माण कार्य मेें सुधार नहीं लाया गया।
हरख ब्लॉक के डॉ. राम मनोहर लोहिया ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद मजरे हेतमापुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियों को दिए गए शौचालयों में धांधली की जा रही है।
शौचालय निर्माण में घटिया मसाला व पीली ईंट से ठेकेदार की मनमानी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके पहले इब्राहिमाबाद, बाबा का पुरवा व मोहम्मदपुर में घटिया मसाले के प्रयोग के कारण कई शौचालय भरभरा कर गिर भी चुके हैं। शौचालय बनने के बाद दीवारें हिल रही हैं।
लोहिया गांव को सबसे ज्यादा प्राथमिकता शासन प्रशासन ने दी उसके बाद इन गांवों के विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। अन्य ग्राम पंचायतों का क्या हाल होगा यह तो दूर की बात है।
विज्ञापन
लाभार्थी रामपाल, रामलखन, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, नंदराम, मलखान, नौमीलाल का आरोप है कि शौचालय निर्माण में बेतहाशा मनमानी की जा रही है। बताया कि अफसरों से शिकायत के बाद भी कार्य में सुधार नहीं लाया जा रहा है।