{"_id":"68964926a8ec784daf0de515","slug":"today-the-thread-of-affection-will-adorn-brothers-wrist-barabanki-news-c-315-1-brp1005-145450-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भाई की कलाई पर आज सजेगी स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भाई की कलाई पर आज सजेगी स्नेह की डोर
Sat, 09 Aug 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बहन-भाई के अटूट विश्वास और प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन त्योहार की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए शुक्रवार को देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। दिन भर होती रही रिमझिम के बीच बहनों ने जहां भाईयों की कलाई पर सजाने के लिए रंग बिरंगी राखियां व मिठाई खरीदी वहीं भाई भी बहनों को खुश करने केे लिए आकर्षक गिफ्ट खरीदते नजर आए।
बाजार में इस बार ज्यादा खरीदारी रेशमी धागे वाली राखी, ब्रेसलेट, क्रिस्टल व भगवान के प्रतीक वाली रााखियों के साथ ही चांदी की बनी राखियों की रही। राखियां बेचने वाले कारोबारियों ने इस बार रक्षा बंधन पर डेढ़ करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई है। भाइयों ने देने लिए गिफ्ट में सूट, कुर्ती, साड़ी के साथ चॉकलेट व स्नैक्स गिफ्ट हैंपर आदि की खरीदारी की।
पं. वीरेंद्र व्यास शास्त्री ने बताया कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 47 मिनट से शुरू हो रहा है, जो दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य प्रमोद पाठक ने बताया कि इस बार राखी पर शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे।
विज्ञापन
20 करोड़ के मिठाई कारोबार की उम्मीद
रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। दुकानों पर इस बार साढ़े पांच सौ रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1800 रुपये प्रति किग्रा तक की तरह-तरह की मिठाइयां उपलब्ध हैं। मिठाईयों में मिलावट की आशंका के चलते लोगों ने सूखे मेवे की खरीदारी को ज्यादा बेहतर माना। कारोबारियों की माने तो रक्षाबंधन पर करीब 20 करोड़ रुपये की मिठाईयां बिकने का अनुमान है।
तैयारियों में जुटी रही बहनें, हाथों में रचाई मेहंदी
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनें अपनी तैयारियों में जुटी रहीं। ब्यूटी पार्लर व लइया मंडी में मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट के यहां भी युवतियों व महिलाओं की भारी भीड़ रही। घरों में भी बहनों ने रक्षाबंधन की तैयारियों के साथ हाथों में मेहंदी रचाई। शहर में घंटाघर, धनोखर, छाया चौराहा, लखनऊ अयोध्या मार्ग समेत सभी बाजारों में भीड़ रही।