{"_id":"6d444860e130624f3aa050e65b6a19d9","slug":"today-leaves-the-polling-parties-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 29 अक्तूबर को जिले के चार ब्लॉकों में होगा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसको लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निष्पक्ष चुनाव कराने के तरीके बताए गए।
पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अक्तूबर को जिले के चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में होगा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर सोमवार को ब्लॉकों पर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था। वहीं मंगलवार को पुलिस लाइन में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस के जवानों के साथ समीक्षा बैठक की।
डीएम ने कहा कि यह हमारे जवानों की मेहनत का ही नतीजा है कि तीन चरणों का चुनाव हम शांतिपूर्ण ढंग से कराने में सफल रहे हैं। चौथे चरण का मतदान होने में एक दिन बचा है इसलिए हमारे जवानों को अभी से इसके लिए पूरी तरह से मुस्तैद हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस, पीआरडी और होमगार्ड के जवान पूरी मेहनत और ईमानदारी से चुनाव कराएं, जिला और पुलिस प्रशासन आपके साथ है यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो जवान सीधे मोबाइल पर इसकी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जवानों को किसी के दबाव में कार्य करने की जरूरत नहीं है हमें चुनाव आयोग से जो निर्देश मिले हैं हमें उनका ही अनुपालन पूूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना है। यदि जवान चाह लेंगे तो मतदान केंद्र पर गड़बड़ी करने की बात दूर, कोई भी अराजक तत्व केंद्र के आसपास तक नजर नहीं आएगा।
इस मौके पर पुलिस कप्तान अब्दुल हमीद ने कहा कि बस एक चुनौती और बची है इसे पार करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इसलिए हमें कोई भी ऐसा कार्य मतदान के दिन नहीं करना है जिससे हमारी निष्ठा और ईमानदारी पर कोई सवाल खड़ा कर सके। हमें पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अंतिम चरण का मतदान कराना है। इस मौके पर एडीएम हरिकेश चौरसिया, एएसपी शफीक अहमद, कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम गरिमा स्वरूप, पूर्णिमा सिंह, प्रभाकांत अवस्थी, सीओ विशाल विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।