{"_id":"67086696f6b58895c9069507","slug":"tired-of-torture-young-man-committed-suicide-case-against-seven-barabanki-news-c-315-1-brp1006-126108-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रताड़ना से तंग युवक ने की थी आत्महत्या, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रताड़ना से तंग युवक ने की थी आत्महत्या, सात पर केस
Fri, 11 Oct 2024 05:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की एकता नगर कॉलोनी में 13 जुलाई की रात राहिल वैश्य ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अदालत के आदेश पर पिता-पुत्रों समेत सात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
65 साल की श्याम कुमारी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके पुत्र राहिल की एक युवती से मित्रता थी। युवती के भाई राहुल यादव ने राहिल से कहा था कि बहन की शादी तय हो गई है। इसलिए युवती से संबंध तोड़ दो। इस पर राहिल ने उससे बहन को भी समझाने को कहा था।
वृद्धा का आरोप है कि इसी दुश्मनी में उसके पुत्र को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ दिया गया लेकिन इलाज के बाद बेटा बच गया था। इसके बाद युवती के पिता, भाई व अन्य लोगों ने पुत्र को प्रताड़ित करना शुरू किया जिससे उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
वृद्धा का कहना है कि अब उसके दूसरे पुत्र की हत्या की धमकी दी गई है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अदालत के आदेश पर मंगलवार रात राहुल, रोहित, इनके पिता जवाहरलाल, शुभम, वासू व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।