{"_id":"61ba2de9c98b2111a775817d","slug":"tighten-the-screws-on-the-encroachers-30-thousand-fine-recovered-barabanki-news-lko6091017192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा, वसूला गया 30 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा, वसूला गया 30 हजार जुर्माना
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका की टीम ने बुधवार को पुलिस बल के साथ शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अतिक्रमण करने वाले पॉलीथिन का इस्तेमाल करते मिले 15 व्यापारियों से टीम ने 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
ज्वांइट मजिस्ट्रेट सुमित यादव व ईओ ने मोर्चा संभालते हुए व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एक सप्ताह से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका, पुलिस व तहसील प्रशासन अभियान चला रहा है। कुछ दिन तो यह अभियान सही से चला लेकिन इसके बाद कर्मचारी ढिलाई बरतने लगे थे।
अमर उजाला ने इस लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने बुधवार दोपहर कार्रवाई शुरू की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर सुमित यादव, ईओ पवन कुमार पुलिस बल के साथ बुधवार को खुद शहर की सड़कों पर निकले।
विज्ञापन
धनोखर चौराहे से लेकर नाका सतरिख, पैसार नाका होते हुए रामनगर तिराहे तक अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। जो लोग सड़क पर अतिक्रमण फैलाए मिले उनके सामान को हटाया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन की भी जांच की।
करीब 10 ऐसे व्यापारी मिले जिनके यहां पॉलीथिन का उपयोग होते मिला। वहीं पांच लोग अतिक्रमण फैलाए मिले। ऐसे में इन सभी व्यापारियों से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
इसके साथ ही व्यापारियों व ठेले वालों को चेतावनी दी गई है कि वह सड़क पर दुकान न लगाएं वरना कड़ी कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। ईओ ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। लेकिन इसके बाद भी यदि लोगों ने अतिक्रमण किया तो केस दर्ज कराया जाएगा।