फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   thunderstorm

आंधी-बारिश से गिरे पेड़, चार घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे कई मोहल्ले

Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
thunderstorm
बाराबंकी। शहर में देर रात आई आंधी और बारिश से कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे शहर चार घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। रात में बत्ती गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो उठे और अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन अधिकारियों ने उपभोक्ताओं का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। बुधवार की सुबह रास्तों से पेड़ हटाए गए तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। किसानों का कहना है कि इतना पानी नहीं गिरा जिससे फसलों को किसी प्रकार का कोई नुकसान हो।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे आंधी आने से बिजली चली गई और शहर के ज्यादातर मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। इसी बीच बारिश भी होने लगी। लेकिन कुछ देर बाद बारिश तो बंद हो गई लेकिन बिजली सुबह करीब सात बजे तक गुल रही। उपभोक्ताओं ने इस दौरान कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाया लेकिन उन्होंने उपभोक्ताओं का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

आंधी आने से हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के पास और अभय नगर मोहल्ले में पेड़ गिर जाने से जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित हो गया। सुबह हाईवे से पेड़ को हटाया गया और टूटे तारों को सही किया गया तब जाकर मोहल्लों की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लखपेड़ाबाग, लक्षमणपुरी कॉलोनी, प्रज्ञापुरम, बालबिहार, मुनेश्वर बिहार कॉलोनी, दशहराबाग, बडेल, महर्षिनगर आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही और सुबह करीब सात बजे जाकर आपूर्ति सुचारु हो सकी। इससे करीब चालीस हजार आबादी प्रभावित रही।
बंकी ब्लॉक के समीप रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार दोपहर फुंक गया। जिससे कंपनीबाग, घोसियाना, नेहरू नगर, सिविल लाइन की बिजली चार घंटे गुल रही। ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इससे करीब 15 हजार आबादी को परेशानी हुई।

त्रिवेदीगंज में भिलवल उपकेद्र पर फीडर बंद होने से मंझार, जौरास, भिलवल, मकनपुर समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे दस घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे करीब 15 हजार आबादी प्रभावित है। पावर कॉर्पोरेशन के जेई रामबालक का कहना है कि मेन लाइन में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बंद है। जल्द ही आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed