फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Police lathicharge on stone pelting in Ramsanehighat in barabanki.

बाराबंकी: प्रशासन की सख्ती पर फूटा गुस्सा, उपद्रवियों द्वारा पथराव करने पर लाठीचार्ज, इलाके में फोर्स तैनात

Sat, 20 Mar 2021 01:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 20 Mar 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Police lathicharge on stone pelting in Ramsanehighat in barabanki.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

बाराबंकी जिले की रामसनेहीघाट तहसील कॉलोनी परिसर में बने एक कमरानुमा भवन पर कब्जेदारी को लेकर कुछ लोग सुबह से नमाज पढ़ना चाह रहे थे। मगर, संदिग्धों के मिलने के बाद आवासीय परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई गई तहसील प्रशासन की रोक व सख्ती से नाराज उपद्रवियों ने देर शाम पथराव कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने अपने बचाव में लाठी चार्ज किया व रबड़ बुलेट से फायरिंग कर उन्हें खदेड़ दिया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी बुला ली गई। देर रात डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंचे। शांति व्यवस्था को लेकर सुमेरगंज कस्बे से लेकर भिटरिया तक पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। मामला रामसनेहीघाट तहसील का है। यहां तहसील कर्मचारियों व अधिकारियों के आवास के चारों ओर बाउंड्रीवाल भी है।
विज्ञापन


इसी परिसर में बने एक भवन में बिहार के कटिहार निवासी कुछ लोग गोपनीय तरीके से रहते थे। सप्ताह के विशेष दिनों में यहां भीड़ भी जुटने लगी। इसकी शिकायत आवासीय परिसर में रहने वाली महिलाओं ने एसडीएम से की। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल ने मामले की जांच कराई तो तहसील के आवासीय परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। उन्होंने यहां पर रहने वालों को नोटिस भेजा तो सभी भाग निकले। इसके बाद एसडीएम ने परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए छोटे गेट को बंद कराकर बैरिकेडिंग करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने इकट्ठा होकर शुरू कर दिया पथराव

इस पर शुक्रवार को एक वर्ग के लोग परिसर में बने कमरे पर अपनी कब्जेदारी जताने को लेकर नमाज अदा करने का दबाव तहसील प्रशासन पर बनाने के लिए इकट्ठा हो गए। मगर, सुरक्षा के लिहाज से आवासीय परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक होने के कारण पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से मना किया। पुलिस के समझने पर सभी लौट भी गए लेकिन तहसील प्रशासन की सख्ती को लेकर देर शाम अराजकतत्व इकट्ठा हो गए और पथराव शुरू कर दिया।

इस पर अपने बचाव में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद रबड़ बुलेट व आंसू गैस के गोले दागकर सभी को खदेड़ दिया। यह खबर मिलते ही पूरे कस्बे के दुकानदार शटर बंदकर घर निकल गए। मौके की स्थिति देख दरियाबाद, टिकैतनगर, बदोसराय, असंद्रा, जैदपुर व सफदरगंज समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी बुला ली गई। एसडीएम व सीओ ने पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सूचना मिलते ही डीएम आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी मनोज पांडेय व एसडीएम सदर अभय पांडेय के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed