{"_id":"696bdc8c53052b899d02f796","slug":"three-workers-of-rae-bareli-killed-in-crowded-pallet-pickup-in-kohre-barabanki-news-c-13-1-lko1039-1563694-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कोहरे में ट्रक से भिड़ कर पलटी पिकअप, रायबरेली के तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कोहरे में ट्रक से भिड़ कर पलटी पिकअप, रायबरेली के तीन मजदूरों की मौत
Sun, 18 Jan 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात घने कोहरे के बीच गोशैसिंहपुर आनूपुर के पास रायबरेली से मजदूरों को लेकर आजमगढ़ जा रही एक पिकअप की ट्रक से भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई और पलट गई। हादसे में रायबरेली के गुरुबख्शगंज निवासी अजय (30), गंभीरपुर निवासी कृष्ण कुमार पाल (30) व रजोले (35) की मौत हो गई।
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब एक बजे हुई। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया था। पिकअप पर कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में अजय और किशन पाल ने मौके पर दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप से घायल रजोले को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे में कलुआ खेड़ा, लालगंज निवासी अशोक (40), गंभीरपुर के राम प्रसाद (28), विनोद (45), नरेश (45), जसमऊ निवासी दिलीप कुमार (34) व घाटमपुर निवासी राजेश (40) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य मजदूर किसी तरह से पिकअप से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। उनके बारे में पता नहीं चल सका है। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी,दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला। दोस्तपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से भिड़ा दूसरा वाहन, चालक घायल
दुर्घटना स्थल पर राहत-बचाव के दौरान रात करीब दो बजे सुल्तानपुर से जा रही मुर्गा लदी एक दूसरी पिकअप भी सेफ्टी कोन से टकराकर पहले से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से भिड़ गई। दुर्घटना में अमेठी जिले के खोरपुर बुजुर्ग, संग्रामपुर निवासी चालक सलमान (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया। (संवाद)