फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three teams formed to repair 90 transformers

Barabanki News: 90 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए तीन टीमें गठित

Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed to repair 90 transformers
बाराबंकी। गर्मी में बढ़ते बिजली के उपभोग को ध्यान में रखते हुए पावर कार्पोरेशन ने निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए कमर कस ली है। तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। टीम में दो अकुशल व एक कुशल कर्मचारी रहेंगे और जेई व एसडीओ की निगरानी में टीमें चिह्नित ट्रांसफार्मरों की जांच करेंगी और मरम्मत का कार्य भी करेंगी।
विज्ञापन


बिजली की मांग बढ़ने के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए 90 ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया गया है जिनमें कार्यशाला खंड द्वारा ट्रांसफार्मर ऑयल (तेल) डालने का कार्य किया जाएगा। ट्रांसफार्मर ऑयल का उचित स्तर बनाए रखने से उपकरण की कार्यक्षमता बनी रहती है और गर्मी में ओवरलोड के कारण फुंकने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन


शहर में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से टीम बनाई गई है। वर्षों की अपेक्षा बेहतर बिजली मिलेगी। कोशिश है कि इस बार बिजली आपूर्ति में न्यूनतम व्यवधान हो और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र मौर्य, अधिशासी अभियंता, पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed