फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three severe fever patients referred to Lucknow

Barabanki News: तीन गंभीर बुखार के मरीज लखनऊ रेफर

Fri, 27 Sep 2024 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Sep 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Three severe fever patients referred to Lucknow
बाराबंकी के जिला अस्पताल में दवाई काउंटर पर लगी मरीजों को भीड़।
बाराबंकी। जिले भर में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के 72 मरीज मिल चुके हैं। इसी के साथ बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में आए बुखार के तीन रोगियों को लखनऊ रेफर किया गया। वहीं, हॉट स्पॉट घोषित देवा, निंदूरा और फतेहपुर ब्लॉकों में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए की जाने वाली कार्रवाइयां ठंडेे बस्ते में हैं। कूड़े के ढेर, संपर्क मार्गों व घरों के आसपास भरे पानी में लार्वा पनप रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 1,852 मरीज ओपीडी में देखे गए। इस दौरान इमरजेंसी से बुखार से गंभीर रूप से पीड़ित आलापुर निवासी सोनू (14), लखपेड़ाबाग निवासी रामकुमार (25), बड़ेल निवासी सोहनलाल (32) को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इन मरीजों को बुखार के साथ सांस लेने में भी तकलीफ थी। उधर, विकास खंड निंदूरा के महोलिया, जमुआ, बाबागंज, गुग्गौर, खटौली, खिंजा, खुज्झी, गदिया समेत करीब 21 गांवों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मोहलिया में खड़ंजे पर बारिश के पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं। यहां करीब 15 लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें शांति, मालती, जावुद्दीन, संतोष, अहमद, राज, बहादुर, शांति, पुष्पा, गायत्री व महेश आदि शामिल हैं। इनका इलाज निजी चिकित्सक के पास से चल रहा है। जमुआ में भी जलभराव की समस्या है। करीब 20 लोग यहां भी बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा के मुताबिक गांवों में टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम कैथा में दिनेश कुमार, राम किशोर, अंजली यादव, कोमल, रूपाली, काजल, होलिराम, सीमा देवी, श्यामा रानी, ग्राम धोसार में हर्षित, वर्षा, मंजीत, दिनेश, आयूष कुमार, अंशिका सीमा, आयशा, शाहिद, ग्राम हैदरगंज में राम लखन, शिव किशोर, आशा देवी, कैलाश, सुमन, गुड्डू, राजा राम बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, सीएचसी में इंदौरा निवासी ब्रजेश कुमार, ग्राम सरवा निवासी राम चंद्र व भुंड निवासी आयुष बुखार से पीड़ित होने के कारण भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। देवा के गोपालपुर नयापुरवा में एईएस का मरीज मिलने के बाद भी नालियां बजबजा रही हैं। सड़कों पर गंदगी का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप होने के बाद भी एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा है। अटरिया में डेंगू का मरीज मिलने के बाद भी सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed