फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three people, including a constable, detained in connection with the sexual harassment and religious conversion of a teenage girl.

Barabanki News: किशोरी के याैन उत्पीड़न व धर्मांतरण में सिपाही सहित तीन हिरासत में

Sat, 25 Jul 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 25 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a constable, detained in connection with the sexual harassment and religious conversion of a teenage girl.
बाराबंकी। नगर क्षेत्र की किशोरी का यौन उत्पीड़न, गर्भपात और जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह कराने के मामले में आरोपी सिपाही आसिफ, मौलवी हारून व एक अन्य को को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी जावेद सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पीड़िता और सिपाही के बीच संबंधों की जांच के लिए दोनों की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकाली जा रही है। इस वारदात को लेकर कस्बे में तनाव का माहौल है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी जावेद फतेहपुर कोतवाली के ही एक गांव का रहने वाला है। वह सिपाही आसिफ का रिश्तेदार है।
विज्ञापन

आसिफ ने ही उसका संपर्क किशोरी से कराया था। जावेद जनवरी 2026 में सऊदी अरब से वापस गांव आया था। उसी ने किशोरी का ब्रेनवॉश किया और जबरन धर्मांतरण कराकर फरवरी में निकाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसने दो बार किशोरी का गर्भपात कराया। निकाह के बाद दोनों कस्बे में किराये के कमरे में रहने लगे। 20 जुलाई को अचानक जावेद गायब हो गया, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।
g कस्बे में तीन साल तैनात रहा आसिफ : कानपुर का रहने वाला आरोपी सिपाही आसिफ वर्ष 2021 से 2024 तक फतेहपुर कस्बे की चौकी में तैनात था। कस्बे की एक महिला ने उसका संपर्क किशोरी से कराया था। आसिफ के जरिये ही जावेद किशोरी से मिला और उसका शोषण किया। आसिफ और किशोरी की फोन पर बात होती थी या नहीं, ये कॉल डिटेल रिपोर्ट से सामने आएगा। हालांकि किशोरी का 164 का बयान हो चुका है।
सिपाही आसिफ, फतेहपुर के बसारा गांव का अवधेश और सफदरगंज थाने के चक गांव का सिराज पुलिस हिरासत में हैं। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी जावेद, सफदरगंज के रहिलामऊ का रहने वाला मौलाना हारून सहित सात-आठ अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया है। पीड़िता के मुताबिक, निकाह की रस्मअदायगी मसौली बाजार स्थित मजार में की गई थी। जहां मौलाना अपने सात-आठ साथियों के साथ आया था। जावेद के साथ भी तीन-चार लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed