फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three new revenue courts started, cases will be resolved soon

Barabanki News: शुरू हुए तीन नए राजस्व न्यायालय, जल्द निस्तारित होंगे मुकदमे

Thu, 11 Jul 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 11 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Three new revenue courts started, cases will be resolved soon
बाराबंकी। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से डीएम सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को तीन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय की शुरुआत कराई है। इससे तहसीलों पर लंबित वादों में त्वरित सुनवाई व निस्तारण हो सकेगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक सिर्फ एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय का संचालन हो रहा था। इसके चलते मुकदमों के निस्तारण में तेजी नहीं आ रही थी। इसको देखते हुए तीन नए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। बुधवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय विवेकशील, तृतीय राजेश विश्वकर्मा व चतुर्थ प्रीति सिंह के न्यायालयों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे राजस्व व अन्य प्रकार के मुकदमों का निस्तारण एवं सुनवाई जल्दी होगी। साथ ही तहसीलाें से भी मुकदमों का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed