{"_id":"631e3311468aa235894bc33c","slug":"three-killed-seven-injured-in-road-accidents-barabanki-news-lko647879248","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, सात घायल
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसों का प्रमुख कारण तेज रफ्तार व छुट्टा मवेशी बना। रविवार को पूरा दिन जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस तक कोहराम मचा रहा।
पहली दुर्घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुई। दरियाबाद रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला कफील (22) शनिवार रात अपने दोस्त को लेने भिटरिया जा रहा था। इस दौरान शोभापुर के पास अचानक आए एक सांड़ से टकरा गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसे सीएचसी मथुरानगर पहुंचा मगर वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
दूूसरी दुुर्घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकोली निवासी शिवम मिश्रा (25) अपने साथी इमरान के साथ टेंपो से देवा से फतेहपुर की ओर आ रहा था। फतेहपुर-देवा मार्ग पर स्थित ग्राम बसारा के पास सामने से आ रहे माल वाहन ने टैंपो में जोरदार ठोकर मार दी। इससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
तीसरा हादसा हैदरगढ़ कोतवाली में शनिवार देर रात हुआ। सुजारा गांव निवासी मंशाराम लोध (40) शनिवार देर रात साइकिल से घर जा रहा था। रायबरेली मार्ग पर कबूलपुर डेरी के पास अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में मंशाराम की मौत हो गई।
वहीं, रविवार दोपहर अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर से कस्बा के मुख्य चौराहा निवासी रामराज सोनू (40) गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी से लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुर कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शुंभा गांव निवासी कोटेदार रामहरख व उसका पुत्र विकास घायल हो गया।
रविवार शाम तीन बजे अलादादपुर के पास अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने पर जौनपुर निवासी प्रदुम्न दूबे (30) घायल हो गया। उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सुबेहा के ओहरामऊ के पास दो बाइकों की टक्कर में जोंधी गांव के अमन सिंह (16) समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।