फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three injured in road accident

सड़क हादसों में दो छात्राओं समेत तीन घायल

Sat, 30 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
three injured in road accident
कोटवाधाम/ त्रिवेदीगंज। दो थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो छात्राओं समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घटना में तो स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

पहला सड़क हादसा बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के कोटवाधाम चौराहे पर हुआ। शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के अद्रा गांव निवासी राजकुमार वर्मा की कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी शिखा कोटवाधाम विद्यापीठ इंटर कॉलेज साइकिल से कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान टिकैतनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। यह देख आसपास के लोग दौड़े और बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वहीं घायल छात्रा को सीएचसी सिरौलीगौसपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव के छोटू बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंगलपुर चौराहे पर सामने बस की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसकी चपेट में आकर कॉलेज जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा सुहानी पटेल घायल हो गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed