{"_id":"626edcf1dcc1d870f27ff6be","slug":"three-including-two-brothers-were-sent-to-jail-barabanki-news-lko6287550188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों समेत तीन भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों समेत तीन भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डीएम आवास के सामने स्थित मकान पर कब्जेदारी को लेकर हुई मारपीट में दर्ज मुकदमे के आरोपी बिंद्रा स्वीट्स के मालिक के दो बेटों समेत तीन को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने गायब सामान व माल वाहन बरामद किया। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस अभी बिंद्रा स्वीट्स के मालिक व उसके एक बेटे समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर के लखनऊ-बाराबंकी मार्ग पर डीएम आवास के सामने बिंद्रा स्वीट्स की दुकान है। आरोप है कि इसके मालिक अपने बेटे व अन्य लोगों के साथ मिलकर एक दुकान व मकान पर लंबे समय से कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ।
शनिवार को मकान मालकिन अंजू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर के जरिए बताया कि बिंद्रा प्रसाद अपने बेटे प्रदीप, संदीप, राजू व पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए। उसके बाद मकान पर कब्जा करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रोकने पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी गई। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने बिंद्रा प्रसाद के बेटे प्रदीप कुमार, संदीप कुमार व सतरिख थाना क्षेत्र के सराय अकबराबाद निवासी शिवनारायण यादव को चोरी के सामान व माल वाहन समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं बिंद्रा स्वीट्स के मालिक समेत अन्य की तलाश की जा रही है।