फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three died in road accidents, condition of five critical

Barabanki News: सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच की हालत गंभीर

Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three died in road accidents, condition of five critical
बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसाें में तीन की मौत हों गई जबकि पांच की हालत गंभीर बनी है। घायलों में शहर कोतवाली का दीवान भी शामिल है। मृतकों के परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

देवा के ककरिया गांव निवासी अजय सिंह (25) व मोहम्मदपुर गांव के दीपू लखनऊ के चिनहट रोड पर एक वाहन कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार सुबह दोनों युवक एक ही बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। देवा-चिनहट रोड पर गोपमालपुर गांव के पास उत्तराखंड के देहरादून से श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही बस ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट लगाने के बावजूद दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को देवा सीएचसी भिजवाया। यहां अजय को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दीपू को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा दोपहर में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली ओवरब्रिज पर हुआ। जहां पैदल जा रहे युवक को एक अज्ञात वाहन रौंदते हुए चला गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 30 वर्षीय मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में लगी है। तीसरा हादसा शहर की मुख्य सड़क पर टीबी अस्पताल के पास हुआ। हादसे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कार्पियों में फंसी बाइक करीब 50 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। बाइक पर सवार लखपेड़ाबाग जयकरन (25) व रिश्तेदार दिनेश कुमार (21) गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल करन की पत्नी प्रीति ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि हादसे के समय स्कार्पियों 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राटा भर रही थी। साथ ही गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति नशे में थे। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा हादसा शनिवार दोपहर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ। हादसे में सफेदाबाद में हिंद मेडिकल कॉलेज के पास कार की टक्कर से शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा घायल हो गए। शहर कोतवाल व साथी उन्हें गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालात गंभीर बनी है।
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के नहन्नीपुर गांव निवासी दूध विक्रेता माता प्रसाद (50) को शनिवार दोपहर में लखनऊ -महमूदाबाद मार्ग पर कपूर कोल्ड स्टोरेज के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी देवा ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल बाइक सवार बसारा गांव निवासी साजिद व सैफ का इलाज किया जा रहा है। (संवाद )



कोटवासडक (बाराबंकी)। भिटरिया-हैदरगढ राज्यमार्ग पर भानपुर कोठी चौराहे पर अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी। इसी दौरान बाइक से गुजरे असंद्रा थाने के ग्राम खेवराजपुर मजरे टिकरा निवासी वीरेंद्र कुमार (40) व उनके चाचा राम सरन इसकी चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया, जहां भतीजे वीरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed