फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three died in road accident, four injured

Barabanki News: सड़क हादसों में गई तीन की जान, चार घायल

Fri, 09 Dec 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Three died in road accident, four injured
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसों का कारण वाहनों की तेज रफ्तार रही। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर गांव निवासी बजरंगलाल (50) अपने पंचायत की सहकारी समिति पर चौकीदार था। बुधवार शाम बजरंगलाल सरायरावत गांव से साइकिल से वापस अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान औश्वानेश्वर मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस की लेन पर एक तेज रफ्तार क्रेन ने साइकिल में टक्कर मार दी। घायल को केजीएमयू लखनऊ जे जाया गय, मगर रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। अमेठी जिले के शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के दक्खिन गांव निवासी विश्वप्रकाश (28) अपने साथी शादाब के साथ लखनऊ से बाइक द्वारा लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात करीब एक बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुरवा गांव के पास गलत दिशा से आए बाइक सवार को बचाने में इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। छाती के हिस्से में गंभीर चोट आने से जिसमें विश्वप्रकाश की मौत हो गई, जबकि शादाब घायल हो गया। मृतक ने हेलमेट पहन रखा था।
उधर, कोठी थाना क्षेत्र में हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौजागांव मजरे सिहाली निवासी गया प्रसाद उर्फ पप्पू (38) बरौली मलिक गांव में भांजे के विवाह में आये थे। बुधवार रात करीब 10 बजे गया प्रसाद एक रिश्तेदार के साथ बाइक से भानमऊ चौराहा किसी काम से गए थे।
इस दौरान भानमऊ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गया प्रयाद की मौत हो गई। गयाप्रसाद गुजरात में प्लंबर का काम करता था। हादसे के वक्त वो हेलमेट नहीं लगाए हुए था।

सुबेहा थाना क्षेत्र के ओहरामऊ गांव के पास बुधवार रात करीब दो बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। कार पर सवार हरियाणा रोहतक निवासी साहिल (32) व दीपक (40) गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को केजीएमयू भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed