फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three died in road accident

रफ्तार की मार, होमगार्ड समेत तीन की मौत, एक गंभीर

Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। वाहनों की तेज रफ्तार इन हादसे का कारण बनी। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को हुई इन दुर्घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुई। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बिहुरी निवासी रमेश चंद्र वर्मा (55) होमगार्ड जवान था। इस समय वह फतेहपुर कोतवाली में ड्यूटी कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात घर से फतेहपुर कोतवाली ड्यूटी के लिए बाइक से निकला था।
विज्ञापन

इस दौरान फतेहपुर कस्बे के बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उसे सीएचसी ले गई। मगर वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा बदोसरायं थाना क्षेत्र में हुआ। बदोसरायं गांव निवासी 65 वर्षीय कल्लू शुक्रवार सुबह रामनगर-बदोसराय मार्ग पर पैदल जा रहा था। इस दौरान रामनगर की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने पहले उसे टक्कर मारी फिर बुजुर्ग उसी कार में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के दौरान लोग दौड़े मगर तब तक कार गायब हो चुकी थी। जख्मी बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाने की कवायद शुरू हुई मगर तब तक उसने दम तोड़ दिया।

तीसरा हादसा रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भोर करीब 5 बजे हुआ। ग्राम भवनियापुर के पास ढाबे पर चौकीदारी करने वाला न्यौछना गांव निवासी नौमीलाल (40) बरेली जिला के परसाखेड़ा निवासी ट्रक ड्राइवर सागर (35) के साथ हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौमीलाल की मौत हो गई जबकि ट्रक ड्राइवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed