फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three cheated in the name of selling plot, case against four

Barabanki News: प्लॉट बेचने के नाम पर तीन से ठगी, चार पर केस

Thu, 13 Apr 2023 06:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 13 Apr 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Three cheated in the name of selling plot, case against four
कंपनी संचालक, उसके पिता, भाई व एक अन्य नामजद
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने वालों में एक उत्तराखंड का निवासी
संवाद न्यूज बाराबंकी
बाराबंकी। लखनऊ और उत्तराखंड के तीन लोगों से देवा क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर कथित रूप से लाखों रुपये की ठगी हुई। तीनों लोगों की संयुक्त तहरीर पर देवा कोतवाली में बुधवार रात लखनऊ निवासी कंपनी संचालक, उसके पिता व भाई समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लखनऊ के जानकीपुरम निवासी मीमांसा, अल्का प्रचेता और हरिद्वार, उत्तराखंड के निवासी संत कुमार ने देवा पुलिस को संयुक्त रूप से तहरीर देकर बताया कि हरिहरनगर, इंदिरा नगर लखनऊ के निवासी सुकेश राजन से उन लोगों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। सुकेश ने बताया था कि वह और उनके पिता व भाई मिलकर एक कंपनी एंपल इन्फ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड चला रहे हैं जो लोगों को लखनऊ के करीब प्लॉट बेच रही है।
विज्ञापन

इसके बाद सुकेश के भाई और पिता ने देवा क्षेत्र के नगर गांव में कंपनी की साइट दिखाई। प्लॉट देखने के बाद तीनों लोगों ने जमीन का बैनामा कराया। धीरे-धीरे दिन बीतते गए, लेकिन प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला। आरोप है कि सितंबर 2022 में लखनऊ में खुला कंपनी का ऑफिस भी बंद हो गया। इस संबंध में जब तीनों ने सुकेश के इंदिरानगर स्थित घर जाकर पैसे वापस करने की मांग की तो उसने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित संत कुमार ने बताया कि मामला लाखों में है। इन तीन लोगों से की करीब 40 लाख रुपये लिए गए थे। बृहस्पतिवार को देवा के एसएचओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि, तीनों लोगों की संयुक्त तहरीर पर लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी सुकेश राजन, इनके पिता व भाई समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed