{"_id":"64d14e7c3e2a682e4a0f5ee4","slug":"three-automatic-test-stations-will-open-for-the-fitness-of-vehicles-barabanki-news-c-315-1-brp1005-2213-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वाहनों की फिटनेस के लिए खुलेंगे तीन स्वचालित परीक्षण स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वाहनों की फिटनेस के लिए खुलेंगे तीन स्वचालित परीक्षण स्टेशन
Tue, 08 Aug 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। वाहनों की फिटनेस जांच अब अत्याधुनिक मशीनों से होगी। इसके लिए जिले में तीन स्वचालित परीक्षण स्टेशन खोले जाएंगे। अभी तक वाहनों की फिटनेस जांच विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ओर से मैनुअली की जाती है, जिससे वाहन मालिकों को न सिर्फ तमाम परेशानियां उठानी पड़ती है बल्कि जांच मेें खामियां रह जाती हैं। स्वचालित परीक्षण स्टेशन बनने के बाद अब यह संभव नहीं हो सकेगा।
सेंटर स्थापित कराने के लिए विभाग की ओर से कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के साथ आवेदन भी मांगे गए हैं। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि जिले में अधिकतम तीन स्वचालित परीक्षण स्टेशन संचालित किए जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इसे आवंटित किया जाएगा। इसके लिए दो अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।