फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three arrest

मनचले बरातियों ने की छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
three arrest
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा के एक गांव में वैवाहिक समारोह में किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन बरातियों को पकड़ लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में इन्हौना क्षेत्र से गुरुवार को बरात आई थी। बरात में कुछ मनचले युवकों द्वारा गांव की किशोरी से छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश फैल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से भाग रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी लखनऊ थाना गोसाईगंज क्षेत्र के अंसारी वार्ड सहजादपुर निवासी उहद उर्फ फहद, मटियारी के आफताब व सुबेहा किला दरवाजा वार्ड के सलाहुद्दीन के विरुद्ध कार्रवाई की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपों की जांच व पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed