फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Threatened to resign on the issue of corruption

Barabanki News: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर त्यागपत्र देने की चेतावनी

Thu, 08 Jun 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Threatened to resign on the issue of corruption
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने उपेक्षा व भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और कार्य व्यवहार में सुधार नहीं होने पर पद से त्यागपत्र देने की चेतावनी दी। सदस्यों ने बिना काम कराए सरकारी धन का बंदरबांट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। वहीं पहले दो बार बैठक स्थगित होने व ढाई घंटे विलंब से शुरू होने पर भी नाराजगी जताई। बैठक के दौरान तमाम विभागों के कर्मचारी भी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन



त्रिवेदीगंज ब्लॉक परिसर में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख कांति की अध्यक्षता में हुई। बीडीओ केवी सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों की जानकारी दी। मदरहा प्रधान के पति रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि ब्लॉक कर्मी पौधरोपण के नाम पर कागजी खानापूरी कर फर्जी भुगतान कर रहे हैं। कार्य होने पर उसका भुगतान नहीं किया जाता है। पैकौली की प्रधान मुन्नी देवी ने कहा कि निर्माण सामग्री की खरीद अन्य फर्म से की जाती है और भुगतान दूसरी फर्म को कर दिया जाता है।
विज्ञापन



सदस्यों ने कहा कि बैठक मात्र खानापूर्ति के लिए बुलाई जाती है, लेकिन विकास कार्यों में सदस्यों के प्रस्ताव पर कोई अमल नहीं करता है। बीडीसी सोनवीर सिंह ने कहा कि किसी को बोलने तक नहीं दिया जाता है। ब्लॉक कर्मी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। गांव में सफाईकर्मी नहीं पहुंचने से गंदगी पसरी है। इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। बीडीसी सौरभ अग्निहोत्री ने कार्यशैली में सुधार न होने की स्थिति में त्यागपत्र देने की चेतावनी भी दी। बीडीओ ने बताया कि गैरहाजिर रहे कर्मियों के विभाग को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में डीडीसी नेहा सिंह आनंद, प्रवेश सिंह, गोमती यादव, नीरज वर्मा, अनिल सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed