फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   threat

तीन लाख वसूली के बाद व्यापारी को धमका रहे सिपाही

Wed, 21 Oct 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
threat
बाराबंकी। अगवा कर व्यापारी से तीन लाख की वसूली करने के आरोप में निलंबित सिपाही अब पीड़ित को धमका रहे हैं। व्यापारी ने दो सिपाहियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय व सीओ हैरदगढ़ पवन गौतम से फोन पर शिकायत की है। प्रभारी एसपी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मसौली क्षेत्र के भूलीगंज निवासी व्यापारी राहुल सिंह को गत दिनों अगवा कर तीन लाख रुपये वसूलने के आरोप में एसपी ने कोठी थाने और पुलिस लाइन में तैनात चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। राहुल ने एएसपी व सीओ को फोन कर बताया कि उनमें सिपाही जमाल अशरफ व आशीष तिवारी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दो दिन से दोनों सिपाही किसी ने किसी माध्यम से धमका रहे हैं। मंगलवार को पीड़ित ने एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय व सीओ हैदरगढ़ पवन गौतम से फोन पर शिकायत की। बताया कि बुधवार को एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर देगा। इस मामले में कोठी एसओ भी आरोपों के घेरे में हैं। पीड़ित का कहना है कि एसओ के सामने सिपाहियों ने तीन लाख रुपये लिए थे। प्रभारी एसपी/ एएसपी आरएस गौतम का कहना है कि राहुल सिंह ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed