फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Those who believe in Sanatan Dharma are being attacked: Brijbhushan

सनातन धर्म को मानने वालों पर हो रहा हमला: बृजभूषण

Tue, 16 Dec 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Those who believe in Sanatan Dharma are being attacked: Brijbhushan
मजीठा ​​स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मोजूद।
बाराबंकी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि पूरे देश में सनातन धर्म को मानने वालों पर हमले हो रहे हैं और उनसे उनकी पहचान पूछी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सनातन धर्म को मानने वाला समाज जागृत हो और अपने अस्तित्व, अपनी दिशा और अपने कर्तव्य को समझे।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के निकट स्थित श्री श्याम खाटू मंदिर में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद ने कहा कि सनातन धर्म यानी हिंदू समाज ने देश के लिए क्या किया, यह पूछने के बजाय आज उल्टे उस पर उंगली उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें यह स्पष्ट होना चाहिए कि हम कौन हैं, कहां से आए हैं, कहां जाना है और वर्तमान परिस्थितियों में हमें क्या करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि युवाओं को जागृत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से एक से नौ जनवरी तक नंदिनी नगर में एक बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य विषय ही युवा होंगे। इस अवसर पर राजयोग फाउंडेशन के मनोज जायसवाल, सोनिया शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed