फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thieves took away jewelery worth Rs 10 lakhs.

Barabanki News: सेंध लगा 10 लाख के जेवर उठा ले गए चोर

Tue, 12 Mar 2024 12:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 12 Mar 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery worth Rs 10 lakhs.
रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के सिलौटा गांव में रविवार की रात चोर एक मकान में पीछे से सेंध काटकर अंदर घुसे और 10 लाख के जेवर उठा ले गए। सुबह कमरों में बिखरा सामान देख परिजनों को इसकी जानकारी हुई। डॉग स्क्वाॅयड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन



सिलौटा गांव निवासी रामहेत के बेटे अंबुज की एक वर्ष पूर्व हत्या हो गई थी। इकलौते बेटे की मौत के बाद से रामहेत अपनी पत्नी ममता व बहू के साथ घर में रहते हैं। रविवार की रात सभी खा-पीकर में सो गए थे। सोमवार की सुबह जागे तो घर का हाल देखकर सन्न रह गए। मकान के पीछे वाली दीवार में सेंध लगी थी। कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन



रामहेत के अनुसार 15 हजार रुपये सहित करीब 10 लाख के जेवर चोरी हुए हैं। खास बात यह है कि मकान का मुख्य दरवाजा खुला मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर इसी रास्ते से बाहर गए। पुलिस की छानबीन के दौरान खोजी कुत्ता खेतों की ओर गया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोर खेतों के रास्ते ही गए होंगे। रामनगर एसएचओ रत्नेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed