फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thieves stole not only jewellery but also household items from a property dealer's house.

Barabanki News: प्रापर्टी डीलर के मकान से जेवर ही नहीं, घरेलू सामान भी उठा ले गए चोर

Tue, 12 May 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 12 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole not only jewellery but also household items from a property dealer's house.
बाराबंकी। संदौली उमरपुर गांव के पास स्थित कॉलोनी सिलिकॉन कॉलोनाइजर्स में प्रॉपर्टी डीलर जिब्रील अंसारी के मकान का ताला तोड़ घुसे चोर जेवर-नकदी ही नहीं, घरेलू सामान भी उठा ले गए। पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के निवासी जिब्रील अंसारी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहकर क्षेत्र में जमीन खरीद कर उस पर मकान बनाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुशीनगर में मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे। 10 मई की रात पड़ोसी मेहताब आलम ने फोन कर बताया कि मकान का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है।
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर घर का हाल देखने के बाद सोमवार को जिब्रिल बाराबंकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जांच में पाया गया कि अलमारी व बॉक्स के ताले टूटे पड़े थे। पूरा सामान तहस नहस था। 85 हजार रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, जूसर व ग्राइंडर मशीन, बैट्रा, इन्वर्टर, बर्तन, गैस सिलिंडर ही नहीं बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तक उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करीब 200 बीघा की प्लाटिंग में सिर्फ दो ही मकान बने हैं। एक जिब्रील का है। दूसरे मकान में किरायेदार रहते हैं। एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed