{"_id":"6771a3b81eb283fecf05c0b4","slug":"thief-shot-in-encounter-other-absconding-barabanki-news-c-315-1-brp1006-130690-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुठभेड़ में शातिर चोर को लगी गोली, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुठभेड़ में शातिर चोर को लगी गोली, दूसरा फरार
Mon, 30 Dec 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी को लेकर जाती पुलिस। स्रोत- पुलिस
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र रामनगर में शनिवार रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसका साथी फरार हो गया।
शनिवार रात स्वाट, सर्विलांस व रामनगर के प्रभारी निरीक्षक की टीम चेकिंग कर रही थी। मनौरा के पास बाइक से दो व्यक्ति गैस सिलिंडर लादकर आते दिखे। रोकने पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी अदनान खान के रूप में हुई।
अदनान पर बाराबंकी व लखनऊ में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। कुछ दिन पहले इसी बदमाश ने अपने साथियों के साथ रामनगर क्षेत्र में कई गुमटियों का ताला तोड़कर चोरी की थी। उसने बताया कि फरार व्यक्ति उसका साथी अर्जुन है। एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अर्जुन की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।