{"_id":"67dc5ff877bea8135a0fe59d","slug":"there-will-be-only-oral-exam-for-all-subjects-of-class-one-barabanki-news-c-315-1-slko1014-135555-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कक्षा एक के सभी विषयों की होगी सिर्फ मौखिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कक्षा एक के सभी विषयों की होगी सिर्फ मौखिक परीक्षा
Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में 24 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस बार परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन कार्य भी होगा। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से प्रश्नपत्र तैयार कराए गए हैं। इसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। वहीं कक्षा एक के बच्चों की सभी विषयों की परीक्षा मौखिक ही होंगी।
जिले के 2,624 परिषदीय विद्यालयों के 2.85 लाख विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सेदारी करेंगे। परीक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए कक्षा एक के बच्चों की 30 अंकों की मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दो व पांच के बच्चों की लिखित और मौखिक दोनों तरह की परीक्षाएं होंगी। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों की सिर्फ लिखित परीक्षा होगी। जो कुल 50 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
कक्षा एक से चार व छह, सात के परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उसी विद्यालय के अध्यापकों द्वारा और कक्षा पांच की कॉपियों का मूल्यांकन अन्य विद्यालय के अध्यापकों द्वारा किया जाएगा। जबकि कक्षा आठ के बच्चों की कॉपी विकास खंड स्तर के अध्यापकों द्वारा जांची जाएंगी। बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षाओं को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। परीक्षा को लेकर समय सारिणी जारी करने के साथ ही इससे जुड़े निर्देशों का अनुपालन पूरी सख्ती से कराने की ताकीद सभी बीईओ को पत्र भेजकर की गई है।