फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was a problem in the network, reservation stopped for three days.

Barabanki News: नेटवर्क में आई खराबी, तीन दिनों से आरक्षण बंद

Thu, 12 Oct 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
There was a problem in the network, reservation stopped for three days.
दरियाबाद (बाराबंकी)। हर घर योजना के तहत जल जीवन मिशन द्वारा पाइप लाइन डालते समय खोदाई के दौरान बीएसएनएल नेटवर्क केबल कट गई। इससे रेलवे टिकट आरक्षण बीते तीन दिनों से बाधित है। जहां विभाग को लाखों का नुकसान को रहा है वहीं लोगों को आरक्षित टिकट के लिए मुख्यालय और रुदाैली जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र मेें जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मथुरानगर रजबहा के पास सोमवार को ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई की गई। जिससे बीएसएनएल नेटवर्क केबल कट गई। इससे रेलवे स्टेशन दरियाबाद में टिकट आरक्षण का काम पिछले तीन दिनों से बाधित है। जिससे यात्रियों को आरक्षण के लिए भारी दिक्कतों का सामान उठाना पड़ रहा है। तीन दिनों से यात्री बाराबंकी मुख्यालय और रुदौली जाकर आरक्षण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

टिकट नहीं मिल पाने से दैनिक यात्रियों को भी खामियाजा उठाना पड़ रहा है। वहीं, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को यात्रियों को सामान्य टिकट दिए गए। बीएसएनएल को सूचना दी गई लेकिन तीन दिन बाद भी केबल दुरुस्त नहीं किया गया। इससे रेलवे को लाखों रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से आरक्षण काम ठप होने से रेलवे को लगभग तीन से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से नेटवर्क केबल में खराबी के कारण टिकट आरक्षण व्यवस्था ठप है। सूचना के बाद भी तीन दिनों में खराबी को दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed