फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was a lot of applause on the jugalbandi of Roop Kumar and Sonali.

Barabanki News: रूप कुमार व सोनाली की जुगलबंदी पर खूब बजीं तालियां

Thu, 24 Oct 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 24 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of applause on the jugalbandi of Roop Kumar and Sonali.
देवा महोत्सव में सांस्कृतिक मंच पर मेगा नाइट के दौरान गीत प्रस्तुत करते रूप कुमार राठौर व सोनाल
देवा (बाराबंकी)। देवा मेला ऑडिटोरियम में बुधवार की शाम बॉलीवुड सिंगर रूप कुमार राठौर व सोनाली राठौर के गीतों के नाम रही। एक से बढ़कर एक गाने गाकर उन्होंने समा बांध दिया। दोनों की कमाल की जुगलबंदी से पूरा ऑडिटोरियम तालिया से गूंजता रहा। उन्होंने कई फरमाअशी गाने भी गाए।
विज्ञापन


देवा ऑडिटोरियम में बुधवार की शाम रूप कुमार राठौर व सोनाली राठौर के गानों का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोला। उन्होंने फिल्म वीरजारा के गीत- तेरे लिए, तेरे लिए हम मिले.. उसके बाद मौला मेरे मौला मेरे, मौला मेरे मौला... गाना गाकर लोगों को न सिर्फ तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया बल्कि लोगों को अपनी गायकी का दीवाना भी बना दिया।
विज्ञापन


मैंने तो चलूं तो चलो... व दिल को तुमसे प्यार हुआ... गाकर समा बांध दिया। लोग गाने के साथ-साथ झूमते दिखे। उसके बाद उन्होंने रब ने बना दी जोड़ी का टाइटल सांग तुझमें रब दिखता है यारा मैं क्या करूं... गाकर धूम मचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने यह धुंआ धुंआ सा रहने दो... व फिल्म सरफराज का गाना जिंदगी मौत न बन जाए कहीं..., व तेरे दरबार में ख्वाजा नूर तो है तेरा... गाकर खूब तालियां बटोरीं।

पार्श्व गायिका सोनाली राठौर ने आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे... व लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे... गाया तो दर्शकों के मोबाइल की टॉर्च भी चमकने लग गई। दोनों के एक के बाद एक गाए हुए गाने देर रात तक लोग सुनते रहे।


इससे पूर्व जिला जज पंकज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एडीजे कृष्ण चंद्र सिंह, एडीजे ज्ञान प्रकाश शुक्ला, एसीजेएम वंदना, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार, एडीएम न्यायिक इंद्रसेन, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, एसडीएम अनुराग सिंह, एसडीएम केडी शर्मा, एसडीएम प्रीति सिंह, एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, एसडीएम पूजा गुप्ता, सीओ हर्षित चौहान, सीओ सुमित त्रिपाठी, प्रशांत ओबेरॉय व साहिल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed